लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- लखीमपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुरवा मोहल्ले के एक घर में युवक का शव पंखे से लटका मिला। युवक रात को इसी घर में रुका था और रात को किसी समय उसने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। युवक की पहचान 28 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई। प्रदीप पुताई का काम करता था और शहर के नौरंगाबाद मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात वह एक मुंडन संस्कार में गया था और वहां से लौटकर दुर्गापुरवा में अपने रिश्तेदार के यहां ठहर गया। रात को किसी समय उसने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की। मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.