मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेला औद्योगिक क्षेत्र के व्यवसायी सुजीत कुमार की ओर से भूलवश दूसरे के खाते में 21 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने कोर्ट में अंतिम प्रपत्र दाखिल किया है। पुलिस ने तथ्यों की भूल बताते हुए मामले का निष्पादन कर दिया है। इससे पहले व्यवसायी को ये रुपया वापस कराए गए थे। व्यवसायी सुजीत कुमार ने पिछले वर्ष 11 नवंबर को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि उसे कोलकाता के व्यवसायी के खाता में रुपये भेजने थे, लेकिन उसके बदले दूसरे व्यवसायी के खाते में 23 जुलाई 2024 को भूलवश 20 लाख व 25 जुलाई 2024 को एक लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके लेकर बैंक को ई-मेल भेजा। बैंक की ओर से इसका कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पिछले वर्ष 11 नवंबर को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। ...