बलिया, अप्रैल 25 -- बलिया। नरही पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खाते में गए 88 हजार 460 रुपए शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराए हैं। हेल्पलाइन नम्बर-1930 के सा थ ही नरही थाना में यह शिकायत दर्ज कराई गई कि एचडीएफसी बैंक के खाते से 17 फरवरी को नौ हजार तथा 19 फरवरी को 80000 रुपए गलती से किसी दूसरे के खाते में स्थानान्तरण हो गया था। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर साइबर सेल इसकी पड़ताल में जुट गई। सीओ सदर राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नरही पुलिस ने शुक्रवार को उक्त पैसे को सम्बंधित के खाते में वापस करा दिया। एसओ के अलावा साइबर प्रभारी दिनेश विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र मौर्य, इंद्रजीत याादव सुनील यादव की भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.