आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिवपुरी कॉलोनी स्थित सेंटर में राजयोगिनी बीके रंजना दीदी की हीरक जयंती (डायमंड जुबली) के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार और विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा रहे। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि जब समाज का प्रबुद्ध वर्ग दैनिक झंझावातों से असहज होता है तो अध्यात्म की दुनिया में आकर सुकून महसूस करता है। समाज में जो सक्षम हैं, उनका कर्तव्य है कि दूसरों के उत्थान में सहयोग करें। इस मौके पर डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. शशिप्रकाश शुक्ला, डॉ. शुभान अल्लाह सिद्दीकी, डॉ. रेणु तिवारी, डॉ. वैशाली सिंह, डॉ. शिखा आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- जेकेएस महाविद्यालय में मनाई गई अंबे...