गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। जालसाज ने एक जैसे नाम का फायदा उठाकर दूसरे व्यक्ति की पॉलिसी पर ऋण लेकर साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिए। किस्त का भुगतान न होने पर मूल पॉलिसी धारक को नोटिस मिला तो फर्जीवाड़े का पता चला। बीमा कंपनी की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। एलआईसी की राजेंद्रनगर शाखा में तैनात वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने कोर्ट में याचिका डाली थी। उनके मुताबिक दिल्ली निवासी दिनेश शर्मा पुत्र बाल कृष्ण शर्मा ने साल 2004 में एलआईसी की पांच लाख रुपये की जीवन आनंद पॉलिसी ली थी। आरोप है कि मैनपुरी निवासी दिनेश शर्मा ने एक समान नाम होने का फायदा उठाते हुए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कराए और मार्च 2018 में पॉलिसी को करोलबाग शाखा से राजेंद्रनगर शाखा में स्थानांतरित कराकर 3.92 लाख रुपये का...