नई दिल्ली, अगस्त 12 -- ग्वालियर में व्यापमं मामलों की एक विशेष अदालत ने गुना में आयोजित एक परीक्षा से जुड़े मामले में एक 'सॉल्वर' और असली उम्मीदवार को तीन साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। सीबीआई के एक बयान के अनुसार, अदालत ने अमितेश और विपिन कुमार को तीन साल की कठोर कैद की सजा सुनाई और दोनों पर 5,000-5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। बयान के मुताबिक, यह मामला तब दर्ज किया गया जब गुना के सरकारी पीजी कॉलेज में परीक्षा हॉल से विपिन कुमार बनकर परीक्षा दे रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। इनविजिलेटर (निरीक्षक) ने पाया कि उसका चेहरा रिकॉर्ड में मौजूद तस्वीर से मेल नहीं खा रहा था। बयान में कहा गया कि शुरुआती जांच के दौरान, आरोपी ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी अमितेश के तौर पर बताई और असली उम्मीदवार, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी वि...