दूसरे की नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक, चालान का मैसेज पहुंचा असली मालिक के मोबाइल पर
हरदोई, मई 9 -- अहिरोरी। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के वाहन का ई-चालान किए जाने के बाद खुलासा हुआ। मामला सामने आने पर पुलिस अब संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। छह मई की शाम बेनीगंज पुलिस हरदोई-संडीला मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान बिना हेलमेट और नियमों का उल्लंघन करते हुए एक बाइक सवार वहां से निकला। पुलिस ने उसकी फोटो खींचकर ई-चालान कर दिया। कुछ देर बाद चालान का मैसेज बघौली थाना क्षेत्र के आर्मी गांव निवासी श्याम सुंदर के मोबाइल पर पहुंचा। मैसेज देखकर वह हैरान रह गए, क्योंकि उनकी हीरो सीडी डीलक्स बाइक उस समय घर पर थी। शक होने पर अगले दिन उन्होंने जन सेवा केंद्र पहुंचकर चालान की डिटेल निकलवाई।जांच में सामने आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.