रांची, अप्रैल 15 -- रातू, प्रतिनिधि। पंडरा थाना क्षेत्र के बजरा निवासी सुंदर लाल साहू ने जमीन खरीद के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बुधवार को रातू थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार आमटांड़ निवासी रवि कुमार वर्मा और उनके पिता नरेश राम वर्मा ने फर्जी जमीन सौदे के जरिए उनसे करीब 44 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि पहले रातू स्थित एक जमीन दिखाकर एग्रीमेंट किया गया, जो बाद में फर्जी निकला। इसके बाद दूसरी जमीन देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन वह भी गैर-मजरूआ (सरकारी) जमीन निकली, जिसकी रजिस्ट्री संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- दंपति ने 17 लाख लेकर जमीन दूसरे को बेच दी पीड़ित के अनुसार दबाव बनाने पर आरोपियों ने कुछ राशि वापस की, लेकिन अब भी करीब 23 लाख रुपये बकाया हैं। शेष राशि मांग...