लखनऊ, जून 26 -- मोहनलालगंज। जालसाजों ने युवती को दूसरे की जमीन दिखाकर बैनामा कर दिया। युवती जमीन पर कब्जा लेने पहुंची तो पता चला जमीन दूसरे के नाम दर्ज है। युवती की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को दबोच लिया। जानकीपुरम निवासी अनीता सिंह को 21 जनवरी 2022 को वी-वन इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विपिन तिवारी ने 9.91 लाख रुपये लेकर सलेमपुर की जमीन का बैनामा किया था। युवती जब जमीन पर निर्माण करवाने पहुंची तो पता चला जमीन दूसरे के नाम दर्ज है। युवती ने मोहनलालगंज कोतवाली में जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था तब से आरोपी फरार चल रहे थे। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि कंपनी का निदेशक विपिन तिवारी निवासी सुशांत गोल्फ सिटी,गवाह जानकीपुरम निवासी विपिन तिवारी और रिंकू राजपूत को गि...