कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर इंटर कालेज में वर्ष 2000 में लेखपाल भर्ती की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकडे़ गए आरोपित ने सीजेएम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस पर अदालत ने उसके दोषी सिद्ध होने पर जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसपर 15 सौ रुपये जुर्माना भी किया। अकबरपुर इंटर कॉलेज में 5 नवंबर 2000 को लेखपाल भर्ती की परीक्षा में प्रवीण कुमार यादव पुत्र विद्याराम निवासी ग्राम सरौटा थाना मूसानगर को पकडा गया था। मामले में उसके खिलाफ कक्ष निरीक्षक कर रहे ग्राम विकास अधिकारी सोबरन सिंह ने अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमें की सुनवाई इस समय सीजेएम कोर्ट में चल रही थी। सुनवाई के दौरान आरोपित ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकर कर लिया। इसपर अदालत ने आरापि...