बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज पुलिस ने दूसरे की आईडी से फर्जी सिम जारी कराकर फ्राड करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बंद हुए सिम को चालू कराने के लिए वह संबंधित कम्पनी के कार्यालय पर गया था। यहां उससे पहचान पत्र लिया गया था। इसी आईडी की मदद से किसी ने फर्जी सिम निकाल लिया और उसकी मदद से फाइनेन्शियल फ्राड किया गया। कप्तानगंज पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दयलापुर निवासी यज्ञ नारायण सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका सिम बंद हो गया था। जिसे चालू कराने के लिए चार-पांच दिन पहले वे कप्तानगंज स्थित एक मोबाइल नेटवर्क कम्पनी के कार्यालय पर गए थे। यहां उन्होंने बताया कि उनका सिम पहले से ही बंद है और इस चालू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.