बांदा, मार्च 1 -- बांदा। संवाददाता रमजान के पाक माह का दूसरा अशरा रविवार को 11 वें रोज़े के साथ शुरू हो गया। कई मस्जिदों में तरावीह का कुरान पूरा हो गया। ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सामूहिक इफ्तार के आयोजन भी चल रहे हैं। नवाबी जामा मस्जिद में डॉ. मो. रफीक व उनके बेटे सोहेब रफीक ने इफ्तार कराया। सैकड़ों रोजदार शामिल हुए। मुतवल्ली डा. शेख सादी जमा और उनकी टीम ने भी हाथ बंटाया। जामा मस्जिद में 10 वें दिन तरावीह में कुरान भी पूरा हो गया। हथौरा के हाफिज मौलाना अनस अहमद ने कुरान सुनाया। बड़ी तादाद में नमाज़ी शरीक रहे। मरकज़ मस्जिद कोतवाली रोड, शेख सरवर की मस्जिद , अरब साहब की मस्जिद, लाठी मोहाल मस्जिद, प्यारे मियां की मस्जिद , हुसैनगंज की मस्जिद में भी कुरान पूरा हो चुका है। मस्जिदों और मुस्लिम इलाकों में तड़के सहरी के समय से देर रात तरावीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.