मेरठ, जून 11 -- मेरठ। पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे एक फर्जी परीक्षार्थी को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आधार कार्ड और परीक्षा के एडमिट कार्ड में फोटो व विवरण बदलकर परीक्षा केंद्र में शामिल होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो आधार कार्ड, कूटरचित एडमिट कार्ड, मोबाइल और बैग बरामद किया है। मामले में थाना नौचंदी में मुकदमा दर्ज कर आरोपी संतोष निवासी बिहार से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली आयोजित की गई थी। यह भी पढ़ें- दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया युवक गिरफ्तार इसी दौरान जांच टीम को एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों पर संदेह हुआ। पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ कर दस्तावेजों का सत्यापन किया तो पूर...