मधेपुरा, अगस्त 10 -- सिंहेश्वर । निज संवाददाता राजकीय श्रावणी मेला के दौरान दूसरी सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ धाम में एक बार फिर आस्था का सैलाब उमड़ने की संभावना है। बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए बिहार के विभिन्न जिलों के साथ बंगाल और पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति ने सुरक्षा और सुविधा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: दूसरी सोमवारी पर रामरेखा घाट से ब्रह्मपुर तक कांवरियों का उमड़ा सैलाबपहली सोमवारी में तैयारियां पहली सोमवारी के दौरान भीड़ के दबाव से पैदा हुई स्थिति से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस किया है। मंदिर परिसर से लेकर प्रवेश मार्ग, कतार स्थल, पार्किंग और ...