दूसरी सोमवारी पर श्रद्धलुओं का आंकड़ा दो लाख पार जाने की उम्मीद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है। प्रशासन और मंदिर समिति का अनुमान है कि इस बार जलाभिषेक करने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं का आंकड़ा 2 लाख के पार चला जाएगा। पहलेजा से पवित्र गंगाजल लेकर कांवरियों के जत्थे नाचते-गाते बाबा नगरी की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार शाम से जिले में कांवरियों का प्रवेश शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- सेवा शिविर में आज से कांवरियों को मिलेंगी सुविधाएं कांवरियों का डेरा पहलेजा से शुक्रवार की दोपहर जलबोझी कर चले कांवरियों ने शनिवार को दिनभर वैशाली, बिठौली, भगवानपुर, गोरौल के सेवा शिविरों में डेरा डाला। शाम में तपिश कम होने पर मुजफ्फरपुर सीमा में कांवरियों ने प्रवेश करना शुरू किया। कांवरियां रविवार की सुबह तक जिले के सेवा शिविर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.