दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बेगुसराय, अगस्त 10 -- नावकोठी, निज संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, फूल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। नावकोठी, रजाकपुर, पहसारा, हसनपुर बागर, समसा, विष्णुपुर सहित विभिन्न गांवों के शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- श्रावण पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का दर्शन और जलाभिषेक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.