दूसरी सोमवारी पर मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव
धनबाद, अगस्त 11 -- सावन की दूसरी सोमवारी पर शहर और आसपास के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरी सोमवारी के साथ सोम प्रदोष व्रत का शुभ संयोग होने के कारण शिव भक्तों में विशेष उत्साह रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा और भांग अर्पित किया तथा सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रसिद्ध भुईंफोड़ मंदिर में प्रातः चार बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु हाथों में पूजा की थाली और जलपात्र लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- Chatra News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.