देवघर, अगस्त 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला में देवतुल्य कांवरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की है। दूसरी सोमवारी को संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्रावणी मेला कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की गई। यह भी पढ़ें- सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, रूट लाइन में जवानों को सतर्क रहने का निर्देशबैठक में चर्चा बैठक में श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान दूसरी सोमवारी के अवसर पर बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने निर्...