दूसरी सोमवारी पर कांवरिया मार्ग में उमड़ा आस्था का जनसैलाव
मुंगेर, अगस्त 11 -- असरगंज/संग्रामपुर, हिन्दुस्तान टीम। श्रावणी मेला के दौरान सावन माह की दूसरी सोमवारी को असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और भक्ति की अनोखी तस्वीर दिखी। कांवरियों का करवां अहले से ही बोलबम के जयकारे लगाते जा रहे थे। भागलपुर के संजीव कुमार अपने जत्थे के साथ 50 किलो वजनी भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रतिमा वाली कांवर लेकर बाबाधाम जा रहे थे। संजीव कुमार ने बताया कि इस विशेष कांवर को उन्होंने स्वयं तैयार किया है। 50 किलो वजनी कांवर को लेकर लंबी दूरी की यात्रा करना आसान नहीं है, लेकिन बाबा भोलेनाथ के प्रति उनकी आस्था और विश्वास ने उनके हौसले को मजबूत बनाए रखा है। कांवरिये लगातार बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे。 यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.