दूसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
भागलपुर, अगस्त 11 -- बांका से आनंद की रिपोर्ट सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा धाम जाने वाले कांवरियों की भीड़ कांवरिया पथ पर उमड़ पड़ी। गेरुआ वस्त्र पहने शिवभक्त हाथों में कांवर लेकर बोल बम के जयघोष के साथ बाबा धाम की ओर बढ़ते नजर आए। सुबह से ही कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज रही। जगह-जगह सेवा शिविरों में कांवरियों के लिए पेयजल, शरबत, फल, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। कांवरियों की टोली बाबा वैद्यनाथ को जल अर्पित करने के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। दूसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- कच्ची कांवरिया पथ पर भक्ति संगीत में जमकर झूमे शिवभक्त पुलिस जवान और दंडाधिकारी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे। मार्ग में वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। कांवरियों के बोल बम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.