दूसरी सोमवारी पर आज सोम प्रदोष व्रत का शुभ संयोग
धनबाद, अगस्त 9 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार और प्रदोष व्रत का विशेष संयोग बन रहा है। सोमवार, 10 अगस्त को आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में सोम प्रदोष व्रत रहेगा। ऐसे में भगवान शिव की आराधना के लिए दिन को विशेष फलदायी माना जा रहा है। सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, जबकि सोमवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा, अभिषेक, बेलपत्र अर्पण और शिव मंत्र का जाप विशेष फलदायी होता है। इस बार सावन के दूसरे सोमवार के साथ सोम प्रदोष का संयोग होने से शिवभक्तों में खास उत्साह है। प्रदोष काल में शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी。 यह भी पढ़ें- Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये 3 उपाय, बरसेगी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.