दूसरी सोमवारी को लेकर मधुश्रवा में प्रशासन अलर्ट, 14 दंडाधिकारी व चार दर्जन सिपाही रहेंगे तैनात
जहानाबाद, मई 24 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। दूसरी सोमवारी को लेकर मधुश्रवा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का मुआयना कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से दूसरी सोमवारी के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 दंडाधिकारी एवं करीब चार दर्जन पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार स्थानों पर बैरिकेडिंग स्थल बनाए गए हैं, जहां पुलिस बल चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- दूसरी सोमवारी को लेकर मधुश्रवा में प्रशासन अलर्ट, 14 दंडाधिकारी व चार दर्जन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.