बेगुसराय, अगस्त 10 -- बेगूसराय/गढ़पुरा, हिन्दुस्तान टीम। सावन की दूसरी सोमवारी पर जिले भर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु अहले सुबह ही अपने निकट गंगा तट और पोखरों में स्नान कर गंगाजल भरकर भगवान भोले को जल अर्पित करने के लिए मंदिरों की ओर रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- दूसरी सोमवारी पर बोल बम के नारे से गूंज उठा झमटिया घाट शिव मंदिरों की भीड़ शहर के काली स्थान चौक स्थित शिव मंदिर, कर्पूरी स्थान, सर्वोदयनगर, अम्बेदकर चौक, लोहियानगर समेत विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। इधर, गढ़पुरा प्रखंड स्थित बाबा हरिगिरिधाम में सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। रात के 10:30 बजे से ही कांवरियों का जत...