नवादा, अगस्त 11 -- पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर आज संपूर्ण नवादा जिला भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। सावन सोमवार के साथ सोम प्रदोष व्रत और महालक्ष्मी योग के अद्भुत तथा दुर्लभ संयोग ने इस दिन के धार्मिक महत्व को कई गुना बढ़ा दिया है। तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही जिले के सभी प्रमुख शिवालयों और देवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भोलेनाथ के जयकारों, हर-हर महादेव के उद्घोष और घंटी-घड़ियाल की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: दूसरी सोमवारी : महालक्ष्मी योग व सोम प्रदोष व्रत के दुर्लभ संयोग में होगी पूजा श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार तड़के 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत होते ही शिवभक्तों का हुजूम मंदिरों की ओर रुख करने लगा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के मंदिरों में जलाभिषेक और दू...