जहानाबाद, अप्रैल 23 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने से नाराज पत्नी ने पति की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता ने एसपी को दिए शिकायत में कहा है कि वर्ष 2023 में उनकी शादी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी पप्पू यादव के साथ हुई थी। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद ससुराल पक्ष के लोग उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया है। सूचक ने बताया है कि विवाद को लेकर बॉन्ड पेपर भी बना था। समझौते होने के बाद ससुराल गए लेकिन ससुराल पक्ष के लोग फिर से उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वर्ष 2026 के फरवरी माह में स्थानीय थाने में पति एवं ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया लेकिन स्थानीय थाने की पुलिस अभियुक्त ...