मुजफ्फरपुर, मई 7 -- शाहपुर पटोरी। दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे की पहली पत्नी भी शादी में पहुंची और वरमाला के समय ही शादी कर रहे अपने पति को पीट दिया। शादी में हंगामा मच गया और दूल्हे की जालसाजी का पोल खुल गया। बाद में ग्रामीणों ने बारातियों को खदेड़ कर पीटा और दूल्हे की पिटाई कर दी जिसमें उसका सिर फट गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके पिता को बंधक बना लिया है। पटोरी थाना क्षेत्र के लोदीपुर धीर गांव में बुधवार की देर रात यह घटना हुई। बुधवार की रात प्रदीप सहनी की बेटी अस्मिता की शादी थी। यह शादी वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी राजकुमार सहनी के पुत्र पंकज कुमार से हो रही थी। करीब 40 की संख्या में बाराती भी आए थे। किंतु दूल्हे की चालबाजी नहीं चली। ठीक वरमाला के समय उसकी पहली पत्नी वैशाली जिले के गोरौल थाना के हसनपुर गंगरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.