गोंडा, जनवरी 30 -- परसपुर। थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने अजय यादव नामक व्यक्ति से कोर्ट मैरिज से दूसरी मर्तबा शादी कर ली। जिससे उसके मायके, नए और पुराने ससुराली जन विरोध पर उतर आए। मामला जब आगे बढ़ा तो उसे पीट दिया। महिला के इस आशय के तहरीर पर थाने में उसके पुराने पति रामदास मौर्या समेत चार लोगों के विरुद्ध धमकी व मारपीट का केस दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि सभी पक्षों को थाने बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...