दूसरी शादी की बात कहकर तीन तलाक, चार पर मुकदमा
बदायूं, अगस्त 29 -- बिल्सी। दूसरी शादी करने की बात कहकर पत्नी को तीन बार तलाक बोलने, दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव अगौल का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी सीताराम निवासी हरीशन पत्नी आकिल मास्टर ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, बदायूं के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि उनकी ननद सबीना का निकाह 27 सितंबर 2016 को अगौल निवासी सैफी पुत्र शौकत के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद सैफी, उसकी मां वरीना, भाई रफीक और बहन मेहनाज अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सबीना का उत्पीड़न करते थे। तीन बेटियां होने के बाद उसे ताने दिए जाते थे और पति दूसरी शादी करने की धमकी देता था। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.