दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति
अंबेडकरनगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkarnagar News: अभी तक आपने दूल्हे को दूसरी-तीसरी शादी की खबर पाकर पत्नियों के पुलिस लेकर पहुंचने के किस्से सुने और देखें होंगे, लेकिन यूपी के अंबेडकरनगर में इससे उलट मामला सामने आया है। यहां एक पति ही अपनी पत्नी की शादी की सूचना पाकर पुलिस लेकर पहुंच गया। दरअसल प्रसिद्ध शिवबाबा धाम में रुचि नाम की महिला दूसरे युवक से शादी कर रही थी। उसके पहले पति को जब इस बात की खबर लगी तो वह सीधे पुलिस लेकर आ धमका। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस महिला उसके पहले और दूसरे पति को अकबरपुर कोतवाली ले आई। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत और पंचायत चली। लेकिन बात नहीं बनी। जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद रुचि और उसका दूसरा पति ससुराल जाने के बजाय अकबरपुर कोतवाली पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.