दूसरी शादी का विरोध करने पर महिला से मारपीट
गाज़ियाबाद, मई 11 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी में दूसरी शादी करने का विरोध करने पर पति ने महिला पर तलवार से वार किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला का पति प्रोफेसर है। कुछ समय से पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। इस बीच पति ने दूसरी शादी कर ली। जब महिला ने दूसरी शादी का विरोध किया तो आरोप है कि पति ने तलवार से कई वार किए। महिला ने पुलिस कमिशनर, डीसीपी ग्रामीण को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.