हरदोई, अगस्त 19 -- हरदोई, संवाददाता। शादी के 14 साल बाद पति पर दूसरी शादी करने और पत्नी को बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप है। कोतवाली शहर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आलू थोक बावन चुंगी निवासी नीलम ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले सुशील कुमार से हुई थी। उसके दो बच्चे 13 वर्षीय आरुषी और नौ वर्षीय दीप हैं। आरोप है शादी के बाद से ही पति उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता रहा। खाने-कपड़े तक की किल्लत रखी गई। पति सुशील कुमार ने उसकी जानकारी के बिना फरवरी 2026 में गुड़िया से दूसरी शादी कर ली। यह भी पढ़ें- Hardoi News: दूसरी शादी कर पत्नी को घर से भगाया, पति समेत छह पर रिपोर्ट इसमें ससुर राजकुमार, सास उर्मिला, गुड़िया, रामकुमार और गुड़िया की मां का भी सहयोग रहा। आरोप है ससुर राजकुमार होमगार्ड में हैं। लाइसेंसी बं...