दूसरी शादी करने से बेटियों ने रोका, तो पिता ने फांसी लगाकर दी जान
सराईकेला, जून 12 -- सरायकेला। जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के इंद्रटांडी निवासी सत्यनारायण त्रिपाठी ने गुरुवार रात घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण दूसरी शादी को लेकर विवाद है। जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण त्रिपाठी की पत्नी का निधन हो चुका है। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घर में अकेलेपन के कारण वे दूसरी शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकी बेटियां इसका विरोध कर रही थीं। इससे गुरुवार की शाम उसकी बेटियों से विवाद हुआ था। इसके बाद सत्यनारायण त्रिपाठी ने फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ाकर शव को निकाला और शव को सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.