मधुबनी, मार्च 20 -- हरलाखी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 वर्षीय एक शादीशुदा युवक के द्वारा 19 वर्षीय एक युवती से प्रेम विवाह कर आठ माह बाद दूसरी पत्नी से दहेज की मांग करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित दूसरी पत्नी काजल कुमारी ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार बीते जुलाई माह के हरलाखी निवासी रविन्द्र साह ने पीड़िता से प्रेम विवाह कर उसे गांव के ही किराए के मकान में रखने लगा। इस बीच पांच माह पूर्व पीड़िता गर्ववती भी हुई। लेकिन कुछ दिन पूर्व उसका पति उसे छोड़कर अपने घर चला गया। इसके बाद पीड़िता उसके घर गई तो पति उसको देखकर छिप गया और उसके घर वाले पीड़िता से दहेज के रूप में दो लाख रुपए की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.