प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के चौहान का पुरवा गरीबपुर गांव निवासी संजना देवी पत्नी संजय सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी शादी 14 वर्ष पहले हुई थी, उसकी 13 वर्ष की एक बेटी भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे मारता-पीटता प्रताड़ित करता रहा। कुछ दिन पहले संजय ने दूसरी शादी कर ली। 24 मार्च को वह उसे लेकर घर आया। पीड़िता को अब घर में रहने नहीं दे रहा है। आरोप है कि पहले से भी घरेलू हिंसा का मुकदमा विचाराधीन है। पुलिस ने पीड़िता संजना देवी की तहरीर पर उसके पति संजय सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.