दूसरी युवती के साथ घूमना प्रोफेसर को महंगा पड़ा
कुशीनगर, मई 28 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। युवती के साथ घूमना एक प्रोफेसर को महंगा पड़ गया। कार से युवती के साथ कहीं जा रहे प्रोफेसर को पत्नी व साले ने पकड़ लिया। अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पत्नी ने पिटाई की। थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। थाने पर देर रात तक दोनों पक्षों में वार्ता चली। जनपद निवासी प्रोफेसर एक डिग्री कालेज में कार्यरत हैं। वह कसया में आवास बनवा कर रहते हैं। बुधवार की रात आठ बजे वह अपनी निजी कार में एक युवती को बैठाकर सपहा मार्ग पर जा रहे थे। उनके साले ने उन्हें देखा तो रोक कर अपनी बहन को बुला लिया। पत्नी ने पति को युवती के साथ देखा तो आपा खो बैठी। दोनों से भिड़ गई। भाई ने भी सहयोग किया। दोनों मिलकर प्रोफेसर व युवती को पीटते हुए थाने ले गए। युवती इनके रिश्ते की ही बताई जा रही है। इस संबंध में कसया के प्रभारी निरीक्षक आशुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.