अमरोहा, अप्रैल 10 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव इकोंदा निवासी एक युवक पर उसकी पत्नी ने दूसरी महिला से संबंध रखने का शक जताते हुए गाली-गलौज कर दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। मामला थाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी दोनों थाने पहुंच गए। वहां पत्नी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध है, जिसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.