बाराबंकी, अप्रैल 26 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में ससुराल पहुंची पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो आपत्ति की। आरोप है कि विरोध से नाराज पति ने पत्नी की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम मिश्रीपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पति के साथ जहांगीराबाद कस्बा में किराये के मकान में रहती है। कुछ दिनों पहले वह अपने मायके गई थी। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह जहांगीराबाद पहुंची तो पति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। पीड़िता का कहना है कि उसने विरोध किया तो पति ने उसका गला दबाया और मारपीट की। यह भी पढ़ें- हापुड़ : घर में पत्नी को दो लोगों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मारपीट में उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.