दूसरी मंजिल पर बाल्टी लेकर जा रही महिला कर्मी फिसली, कूल्हा टूटा
गोंडा, जून 18 -- गोण्डा, संवाददाता। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में पानी की आपूर्ति बाधित होने से मरीजों व तीमारदारों के साथ कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी अव्यवस्था के बीच गुरुवार को एक महिला कर्मचारी हादसे का शिकार हो गई। दूसरी मंजिल पर पानी से भरी बाल्टी लेकर जा रही आउटसोर्सिंग कर्मचारी नीता सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गई, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महिला कर्मचारी नीता वार्ड में साफ-सफाई और पोंछा लगाने के लिए दूसरी मंजिल पर पानी लेकर जा रही थीं। पुरानी बिल्डिंग में कई दिनों से जलापूर्ति ठप होने के कारण कर्मचारियों को नीचे से बाल्टियों में पानी भरकर ऊपर पहुंचाना पड़ रहा है। इसी दौरान सीढ़ियों पर संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.