हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 14 -- यूपी में फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में दूसरी मंजिल पर लेंटर डाले जाने के दौरान निर्माणाधीन भवन पूरी तरह से जमींदोज हो गया। हादसे में मकान मालिक की मासूम धेवती की मौत हो गई। वहीं मकान मालिक समेत 13 लोग घायल हो गए। उन्हें भर्ती कराया गया है। अमरदीप स्कूल के पीछे ककरऊ निवासी अशोक कुमार पुत्र जयवीर मकान निर्माण करा रहे थे। करीब 160 फीट के प्लॉट पर पहली मंजिल तैयार हो गई थी। शुक्रवार को दूसरी मंजिल का लेंटर डाला जा रहा था। दोपहर करीब 3 बजे अचानक लेंटर भरभरा कर गिरा तो पहली मंजिल की दीवारें भी फट गईं तथा पूरा मकान जमींदोज हो गया। छत पर मौजूद मजदूर भी मलबे के साथ नीचे आ गए। आसपास मौजूद मकान मालिक के परिवार के लोग भी चपेट में आ गए। तुरंत हादसे की सूचना पर कई थानों की पुलिस एवं नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.