संभल, अप्रैल 24 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दूसरी बेटी के जन्म के बाद पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे प्रसूता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 23 वर्षीय महिला ने एक सप्ताह पहले बेटी को जन्म दिया था। एक डेढ़ साल की बेटी पहले से ही है। इसी बात को लेकर पति पत्नी से नाराज था, इसी को लेकर उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- प्रसूता की मौत पर झंझारपुर के एक निजी अस्पताल में तोड़फोड़ और पथराव घबराए परिजन उसे आनन-फानन में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। हालांकि हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन 22 अप्रैल को उसे दिल्ली ले...