बगहा, मार्च 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के छात्र नेता अभिषेक गुप्ता का चयन एक बार फिर राज्य स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट (युवा संसद) के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के साथ अभिषेक गुप्ता आगामी दिनों में बिहार विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर युवाओं की आवाज़ को बुलंद करते हुए अपने विचार रखेंगे। लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित मंच के लिए चयन होने पर अभिषेक गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका चयन राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, जयपुर तथा "मेरी माटी, मेरा देश" कार्यक्रम, दिल्ली के लिए हो चुका है। जहा उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...