लखनऊ, जुलाई 16 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को दूसरी बार ट्रेन से यात्रा की। वह लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। शुक्रवार शाम इसी ट्रेन से उनके लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है। राज्यपाल की यात्रा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और वंदे भारत एक्सप्रेस का प्लेटफार्म भी अस्थाई रूप से बदल दिया। आमतौर पर प्लेटफार्म संख्या सात से रवाना होने वाली प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को प्लेटफार्म संख्या एक से संचालित किया गया। राज्यपाल के स्टेशन पहुंचने पर उन्हें गोल्फ कार्ट से एक्जीक्यूटिव क्लास कोच तक ले जाया गया। उनके साथ मंत्री नंद गोपाल नंदी भी थे। राज्यपाल की यात्रा से पहले एसपी रेलवे रोहित मिश्र, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त देवांश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प...