कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के तालग्राम तिराहे के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक चश्मा शोरूम में टप्पेबाजी का प्रयास कर रहे दो युवकों को शोरूम स्वामी ने सतर्कता दिखाते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी व्यापारी नेता रजत त्रिपाठी का त्रिपाठी चश्मा घर नाम से शोरूम है। रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे बाइक से आए दो युवक शोरूम में पहुंचे और सामान खरीदने के बहाने दुकानदार को गुमराह करने लगे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर शोरूम स्वामी को शक हुआ और उन्होंने दोनों को पहचान लिया। रजत त्रिपाठी ने बताया कि करीब 11 दिन पहले, 11 मार्च को भी यही दोनों युवक उनके शोरूम पर आए थे और लेंस क्लीनर व सस्ते चश्मे के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये की ट...