नोएडा, मई 1 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफक्यू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के नतीजे शुक्रवार को जारी हो गए। नीलामी में 97 नंबरों की बोली लगी। परिवहन विभाग के अनुसार शनिवार से वाहन मालिक बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकेंगे। इसमें नंबरों के लिए निर्धारित आधार मूल्य ही वाहन मालिक को जमा करना है। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इनमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। सीरीज के 6800 से अधिक नंबर बुक हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.