दूसरी बार की नीलामी में 97 आकर्षक नंबरों की बोली लगी
नोएडा, मई 25 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की सीरीज यूपी 16एफआर के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के नतीजे रविवार को जारी हो गए। सीरीज के 97 नंबरों की बोली लगी। वाहन मालिक नीलामी के नतीजे परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर देख सकते हैं। वहीं, बचे नंबरों को सोमवार से वाहन मालिक पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकते हैं।
पंजीकरण राशि परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आठ, 10, 11, 20, 27 आदि नंबरों की बोली लगी है। जो वाहन मालिक पूरी राशि जमा करके नंबर नहीं प्राप्त करेंगे, उनके द्वारा जमा की गई पंजीकरण राशि जब्त कर ली जाएगी। साथ ही नंबर पहले आओ, पहले पाओ की श्रेणी में चला जाएगा.
बचे नंबरों की बुकिंग बचे नंबरों को अब वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज बुक कर सकते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.