गौरीगंज, मार्च 20 -- अमेठी। इस बार रमजान में जिले में दो बार अलविदा की नमाज अदा की गई। पिछले जुमे की तरह इस जुमे को भी मुस्लिम समाज के लोगों ने 367 मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सभी संवेदनशील कस्बों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने प्रमुख कस्बों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार को अमेठी कस्बे के जामा तथा नूरी मस्जिद में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। उसके बाद मुस्लिमों ने मुल्क में अमन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। जामा मस्जिद के सामने एसडीएम आशीष कुमार सिंह व सीओ मनोज कुमार मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ नमाज के समय मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि अमेठी तहसील क्षेत्र में 32 मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.