सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सोनबरसा । प्रखंड के महुलिया गांव के 10 वर्षीय मो. मुसदीक खान ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और गहरी आस्था का परिचय देते हुए इस वर्ष लगातार दूसरी बार एतिकाफ पूरा कर क्षेत्र में मिसाल कायम की है। सम्शुर रहमान खान के पौत्र और हैदर अली के पुत्र मुसदीक की इस उपलब्धि ने हर किसी को प्रभावित किया है। रमज़ान के अंतिम दिनों में मस्जिद में एतिकाफ में बैठे मुसदीक चांद दिखने के बाद बाहर आए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व कमिश्नर अरूण जायसवाल पहले ने अंग वस्त्र, गमछा और टोपी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अरूण जायसवाल ने कहा, इतनी कम उम्र में लगातार दूसरी बार एतिकाफ में बैठना बहुत बड़ी बात है। मुसदीक का समर्पण और अनुशासन वाकई प्रेरणादायक है। ंउनका यह प्रयास समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है। सामाजिक कार्यकर्ता मो क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.