हाथरस, अप्रैल 28 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद के सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद का मंगलवार को चुनाव संपन्न हुआ। पालिका अधिकारियों की देख-रेख में हुए चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें लगातार दूसरी बार 60 वोट हासिल करते हुए उमेश चंचल ने जीत दर्ज की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश चंचल का साथी कर्मचारियों द्वारा फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इससे पहले सुबह कर अधीक्षक राम किशोर वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक मुशाहिद हुसैन की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया शुरु हुई। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू, उमेश चंचल, नरेंद्र कुमार और पुष्पा सुधीर प्रत्याशी रहे। सुबह से ही चुनाव को लेकर पालिका परिसर में काफी चहल-पहल रही। दोपहर तक वोट डाले जाने की प्रक्रिया चली और उसके मतगणना शुरु हुई। जिसमें प्रमोद कुमार पप्पू को 48, उमेश चंचल क...