मुंगेर, जून 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।नगर परिषद जमालपुर के पूर्व सशक्त स्थायी समिति सदस्य सह पूर्व वार्ड पार्षद रहे दिवंगत दिलीप मंडल की दूसरी पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। मौके पर स्वामी मुक्तियंत्र, अधिवक्ता सुबोध कल्याणी, वार्ड पार्षद कैलाश सिंह, आलोक कुमार, हरेराम, आनंदी मंडल, दीपक कुमार, विक्की कुमार, बंटी कुमार, सत्यम कुमार, अर्पित कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...