रायबरेली, जुलाई 30 -- रायबरेली, संवाददाता। नेता प्रति पक्ष व सांसद राहुल गांधी के दिए गए बयान को लेकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने हमला बोला। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दूसरी पार्टियों के सहारे सांसद बनने वाले दूसरे के आंदोलन के कारण शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सफल होने के बाद राहुल गांधी अति उत्साह में देश के यशस्वी गृहमंत्री का भी इस्तीफा मांग रहे हैं। उन्होंने सांसद राहुल गांधी के विरोध में शहर के डा.भीमराव अम्बेडकर पार्क में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने धरना दिया। गुरुवार को आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि वे दूसरों के सहारे राजनीति करने के आदी हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें: नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस उन्होंने कहा कि एक ओ...